बेगमगंज। सागर पब्लिक स्कूल भोपाल में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय शासकीय कर्मचारी अधिकारी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक किया गया। जिसमें शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीत कर नगर सहित जिले का नाम रोशन किया है पूर्व में भी वे कई पुरस्कार जीत चुके हैं ।
![]() |
| गोल्ड मेडल प्राप्त करते विक्रम ठाकुर |
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट के व्यायाम शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने सेमीफाइनल में उज्जैन और फाइनल में जबलपुर को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भोपाल संभाग टीम के सदस्य रविंद्र सिंह चौहान, सुनील कुमार रजक सीएम राइज प्राचार्य ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण मध्यप्रदेश थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आलोक खरे उप संचालक लोक शिक्षण भोपाल द्वारा विक्रम सिंह ठाकुर को शील्ड एवम् गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया ।डबल्स का खिताब भी विक्रम सिंह ठाकुर एवं रविन्द्र सिंह चौहान की जोड़ी ने जीता। विजेता एवं डबल्स का खिताब जीतने पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, पूर्व नपा अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, समाज सेवी शिव नारायण नीखरा, चांद मियां एडवोकेट, संतोष कंड्या , रामगोपाल नेमा, प्रदीप सोनी शून्य, सरपंच जगदीश धाकड़, राजकुमार धाकड़, सुनील धाकड़, पवन राय, छगनलाल वर्मा, संस्था प्राचार्य अशोक साहू, डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर , पवन दुबे, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, सचिन तोमर, अभिषेक नीखरा, संदीप कंड्या , भरत, सुनील सोनी, नीलेश मिश्रा ,प्रणव प्रताप सिंह, कुंती सिंह लोधी, जितेंद्र सिंह परमार, डॉक्टर प्रतिभा बागरे, हेमलता पंथी, कमलेश कुमार अहिरवार, चंद्रभान सिंह परिहार, मोनू साहू, नीलेश गोहिल,रुपाली पंथी, सोफिया खान, राजीव साहू सत्यम प्रजापति, मोहित धाकड़, मुकुल गुर्जर , आनंद कुशवाहा, विनय धाकड़, आदि ने खुशी का इजहार करते हुए श्री ठाकुर को बधाइयां दी हैं।

