बेगमगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 27 फरवरी से ग्राम फतेहपुर में प्रभारी प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के संरक्षण एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी राकेश कनेल के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया। शिविर के लिए दल को रवाना करते हुए प्रभारी प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए अपना उद्बोधन दिया एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दी ।शिविर का संकल्प है कि स्वास्थ्य जन स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य। स्वयंसेवकों द्वारा प्रथम दिवस में शिविर स्थल पंचायत भवन में पहुंचते ही प्रांगण की साफ सफाई की गई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वजारोहण कार्यक्रम अधिकारी एवं दल नायकों द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रशासनिक अधिकारी केके साहू द्वारा उन्मुखीकरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बताया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत साप्ताहिक शिविर आयोजित
फ़रवरी 28, 2023
0
