Type Here to Get Search Results !

लव कुश सेना के तत्वधान में चिंतन शिविर आयोजित

बेगमगंज। नगर के दशहरा मैदान सांस्कृतिक भवन मैं लव कुश सेना द्वारा राजनीतिक चिंतन शिविर का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर योगेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में लालमणि कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष, अध्यक्षता देशराज सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव ने की।

इस दौरान वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक भागीदारी एवं अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने कहा कि मध्य प्रदेश की मजबूरी है कुशवाहा मुख्यमंत्री जरूरी है। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी प्रदेश मैं होना चाहिए। अब समय आ गया है कि समाज एक हो जाए और तभी प्रदेश का  विकास हो पाएगा। कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव देशराज कुशवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब एक करोड़ वोट मतदाता कुशवाहा समाज के है। लव कुश सेना आगामी  विधानसभा चुनाव में करीब सो प्रत्याशी कुशवाहा समाज से उतारेगी। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहताब सिंह कुशवाहा, मनमोहन कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, भारत कुशवाहा, शिवराज कुशवाहा, देशराज कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, सोनाक्षी कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा सहित अन्य लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।लव कुश सेना का चिंतन शिविर


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.