मुंबई। कार एक्सीडेंट में घायल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 25 साल के पंत सुबह 5:30 बजे उठ जाते हैं और हर रोज तीन-तीन फिजियो सेशन लेते हैं, ताकि जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी कर सके। 30 दिसंबर 2022 को सुबह 5:30 बजे दिल्ली से देहरादून जाते हुए कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंत ने न्यूज एजेंसी IANS से खास बातचीत की। उन्होंने अपनी रिकवरी और डेली रूटीन पर खुलकर चर्चा की।
वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे ऋषभ पंत
फ़रवरी 28, 2023
0
