Type Here to Get Search Results !

नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने वाले जवानों की वीरता का सम्मान करने आया हूँ: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाक फोर्स एवं पुलिस के जवानों ने कठिन एवं विपरीत परिस्थियों में नक्सलियों को नस्तनाबूद कर उनके नेटवर्क को समाप्त कर दिया है। वर्ष 2022 में 01 करोड़ 18 लाख रुपये के 6 ईनामी नक्सलियों को मार गिराने में हमारे जवानों को सफलता मिली है। ऐसे वीर जवानों की वीरता का सम्मान करने आज मैं बालाघाट आया हूँ। अपने वीर जवानों के सम्मान के लिए मैं अपनी सारी व्यस्तताएँ कुर्बान कर दूँगा, लेकिन जवानों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूँगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वीरता का सम्मान नहीं किया जायेगा तो वह बांझ हो जायेगी। राज्य सरकार नक्सल उन्मूलन में जान की बाजी लगाने वाले हमारे जांबाज वीर जवानों को क्रम से पूर्व (आऊट आफ टर्न) प्रमोशन देकर उनका सम्मान कर रही है और उन्हें सेल्यूट कर रही है। हम पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों के जज्बे को सलाम करते है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज पुलिस लाईन बालाघाट में 55 जवानों को आऊट आफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज पुलिस जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन देने का अद्भूत अवसर है। इन जवानों के विपरीत परिस्थितियों में कठिन परिश्रम से हमारे गाँव एवं शहर सुरक्षित है। जब हम अपने घरों में परिवार के साथ तीज-त्यौहार मना रहे होते हैं, तब हमारे जवान घने जंगलों एवं पहाड़ों पर अपनी जान जोखिम में डाल कर हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। उन्होंने पुलिस एवं हाक फोर्स के जवानों से कहा कि जब भी वे जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान में जायें तो स्वयं को अकेला न समझें, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश की सरकार भी उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 नक्सलियों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने का साल रहा है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साल में 06 दुर्दांत नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली। यह सफलता आसानी से नहीं मिली है। हमारे जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में जान हथेली पर रख कर और सिर पर कफन बांध कर कठिन संघर्ष के बाद इस सफलता को हासिल किया है। नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में ईनामी नक्सलियों को मार गिराने के साथ ही हथियार, नक्सली साहित्य और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.