Type Here to Get Search Results !

पैपराजी के सामने गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुए ऋतिक रोशन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन काफी लंबे टाइम से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में ऋतिक को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऋतिक पैपराजी के सामने सबा संग रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, सबा एयरपोर्ट पर ऋतिक को छोड़ने आई थीं और इसी बीच ऋतिक एयरपोर्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड को लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सबा गाड़ी से बाहर निकल कर गले लगाती हैं। इसके बाद ऋतिक अपने स्टाफ के साथ एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। अब फैंस इस वीडियो पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.