Type Here to Get Search Results !

इंदौर टेस्ट, दूसरी पारी में 163 पर सिमटा भारत:कंगारुओं को 76 रन का टारगेट

इंदौर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में कंगारुओं को 76 रन का टारगेट मिला है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत दूसरी पारी में 163 रन पर सिमट गया। भारतीय टीम के ऑलआउट होते ही अंपायर्स ने बेल्स उठा लिए और स्टंप्स कर दिया।

गुरुवार को मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम ने 156/4 के स्कोर से अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाया और 197 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार कंगारुओं को पहली पारी में 88 रन की बढ़त मिली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा के अलावा रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।

दूसरी पारी में भारत की ओर से मिस्टर भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (59 रन) ने 35वां अर्धशतक जमाया, जबकि श्रेयस अय्यर 26, कप्तान रोहित शर्मा 12 और विराट कोहली 13 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में रविचंद्रन अश्विन ने 16 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।