बेगमगंज। पवित्र माह रमजान का चांद नजर आते ही शहर की 17 मस्जिदों में रात 8 बजे से लेकर 11 बजे तक तरावीह का दौर शुरू हो गया। जिसमें हाफिज हजरात मुंह जबानी कुरान पाक की आयतें 20 रकात नमाज में पढ़ाते हैं इमाम के पीछे खड़े हुए मुकतदी नमाज की हालत में उसे सुनते हैं। तरावीह में एक कुरान पाक का सुनना अलग सुन्नत है और पूरे रमजान तरावीह पढ़ना अलग सुन्नत है इसलिए सभी को पूरे रमजान तरावीजह का एहतमाम करना चाहिए।
![]() |
आसमान पर नजर आया चांद |
उक्त बात मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सामिद खां नदवी ने बताते हुए सभी से माहे रमजान की कद्र करने और इस मुबारक माह में कुरान पाक की तिलावत, पंच वक्ता नमाजो के साथ नफिल नमाजो की अदायगी कसरत से किए जाने पर जोर दिया। और बताया कि रमजान माह के तीन असरे हैं रहमत, मगफिरत, और जहन्नम की आग से खुलासी, इसलिए सभी को चाहिए कि खुसूसी दुआएं भी की जाएं।
हाफिज हस्सान साबिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 दिन में तरावीह का दौर शहर की जामा मस्जिद मैं हाफिज जीशान, मरकज मस्जिद में मौलाना सामिद खां नदवी, मस्जिद मलंग शाह का तकिया में हाफिज उमर खान, मस्जिद नूर हिदायतपुर हाफिज जुनैद खां मस्जिद पुख्ता फाटक हाफिज अशरफ खां, मंडी वाली मस्जिद हाफिज गय्यूर खां, शाही मस्जिद हाफिज साद खां, 25 दिन मे़ मस्जिद मोहम्मदी में हाफिज हिफ्जुर्हमान खां, 24 दिन में मस्जिद अक्सा हाफिज आसिफ खां, 21दिन में मस्जिद नीम वाली हाफिज अरशान खां, मस्जिद जकरिया हाफिज मामून खां, 20 दिन में मस्जिद बिलाल मैं मौलाना जैद जुल्फी,
19 दिन में मस्जिद पीरा शाह हाफिज शोएब खां, 10 दिन में मस्जिद रेहमानी बंगले वाली हाफिज चांद खान, वहीं सात रोज में तरावीह का दौर मक्का मस्जिद बालाई टेकरी हाफिज मो. साजिद खान, मदीना मस्जिद पठान वाली हाफिज मोहम्मद शाकिर खां, मस्जिद अमीर दाद खां हाफिज मो. फराज खान के अलावा कुछ स्थानों पर घर में तरावीह पढ़ाई जाएंगी। जिसके लिए बाकायदा लिस्ट शहर की सभी मसाजिद में लगाई गई है वहीं ग्रामीण क्षेत्र माला, सिलतरा, सागोनी, बेरखेड़ी,चौंका, झिरिया, ककरुआ, सुमेर, तिनघरा, नया नगर, भोजपुर तुलसीपार, सुल्तानगंज, चांदबड़, बेरखेड़ी जोरावर, गोंडाखोह, ढिमरोली, आलमपुर, सुनेहरा, भैंसवाई, समेत अन्य गांव में भी तरावीह का नज्म रखा गया है।