Type Here to Get Search Results !

अजय देवगन फैंस को देंगे डबल ट्रीट:‘भोला’ के साथ रिलीज होगा ‘मैदान’ का टीजर

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को रिलीज होगी। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ लोकेश नागराज की फिल्म ‘कैथी’ की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ऑडियंस को डबल ट्रीट मिलेगी। इस फिल्म के साथ अजय देवगन की अगली फिल्म ‘मैदान’ का टीजर भी जोड़ दिया गया है। ‘मैदान’ 23 जून को बिग स्क्रीन पर रिलीज होगी।