Type Here to Get Search Results !

शाहिद कपूर के पीछे दीवानी थीं राजकुमार की बेटी, परेशान होकर शाहिद ने दर्ज कराई थी शिकायत

मुंबई। गुजरे जमाने के फेमस एक्टर राज कुमार की बेटी 'वास्तविकता पंडित' शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के डांस क्लास में हुई थी। वहीं से वो शाहिद के लुक्स पर फिदा हो गई थीं।

वास्तविकता शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी कि अपने आप को उनकी वाइफ तक बताने लगी थीं। शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो वास्तविकता पंडित ने शाहिद के घर के पास ही अपना भी घर ले लिया था। शाहिद जब भी घर से बाहर निकलते, वास्तविकता उनका पीछा करने लगती थीं। यहां तक ​​कि वो शाहिद की कार की बोनट पर भी बैठ जाया करती थीं।

हालांकि वास्तविकता का ये प्यार एकतरफा था। शुरुआत में तो शाहिद ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन जब वो पूरी तरह परेशान हो गए तो उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। तब कहीं जाकर वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.