Type Here to Get Search Results !

युवती ने पिया कीटनाशक गंभीर अवस्था में रायसेन रेफर

बेगमगंज। जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वीरपुर में एक 19 वर्षीय युवती ने घरेलू कामकाज को लेकर मां से हुई कहा सुनी के बाद कीटनाशक दवा पी ली जिसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टर शाहबाज हसन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वीरपुर गांव निवासी श्री राम तिवारी की 19 वर्षीय बेटी  को उसकी मां ने घरेलू कामकाज के लिए ताकीद की जिससे नाराज होकर उसने कीटनाशक पी लिया । उसकी हालत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है हालांकि घर के लोग मामूली विवाद में कीटनाशक पीना बता रहे हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि घर में कहासुनी के बाद कीटनाशक पीने की बात सामने आई है पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।