Type Here to Get Search Results !

सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स:प्रेयर मीट में अनुपम खेर

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को निधन हो गया था। आज मुंबई में उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। प्रेयर मीट में जाने-माने गीतकार जावेद अख्तर पहुंचे थे। इनके अलावा फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री, डेविड धवन, मनीष पॉल, अनुपम खेर, राजेश खट्टर, विद्या बालन, बोनी कपूर समेत कई सेलेब्स ने शिरकत की है। सभी ने बड़े ही नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस सभा में सतीश के परिवार के सदस्य हाथ जोड़कर सभी लोगों का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से 9 मार्च को दिल्ली में निधन हो गया था। सतीश के भतीजे निशांत कौशिक ने दैनिक भास्कर को बताया था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। दिल्ली में फैमिली फंक्शन में शामिल होने के बाद रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिवार उन्हें अस्पताल ले गया था, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया और वर्सोवा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। सतीश ने 1985 को शशि कौशिक से शादी की थी। साल 1996 में उनके 2 साल के बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2012 में सरोगेसी के जरिए बिटिया वंशिका का जन्म हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.