Type Here to Get Search Results !

नपाध्यक्ष ने किया नवीन विद्युत खंभों का भूमि पूजन

बेगमगंज। नगर के वार्ड क्रमांक 18 अयोध्या नगर मैं भोपाल सागर मार्ग गणेश मंदिर से अयोध्या नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए एलबीएस स्कूल से महाऋषि कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल तक साठ विद्युत पोल खड़े किए जा रहे हैं जिन का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय पार्षद ओंकार सिंह यादव पार्षद प्रतिनिधि राजीव दुबे सहित नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा भगवान गणेश की पूजन के बाद मुख्य मार्ग पर विद्युत पोल का भूमि पूजन किया। 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने बताया कि नगर के भोपाल सागर मुख्य मार्ग से लगे नगर की वार्डो के मुख्य मार्गो पर सुंदरता की दृष्टि से विद्युत पोल खड़े किए जा रहे हैं इन पोलो पर दूधिया लाइट लगाई जाएगी इन्हीं मार्गों की सड़कों का डामरीकरण किया जाएगा। जिससे नगर की सड़कें भी सुंदर होगी मुख्य सड़कों पर लाइटिंग होगी और स्वच्छता की दृष्टि से भी साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में मौजूद थे।