Type Here to Get Search Results !

जहां पड़ा था धोनी का विजयी छक्का, वहीं बनेगा मेमोरियल, वानखेड़े स्टेडियम की 5 कुर्सियां हटेंगी

मुंबई। क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) 2011 वनडे वर्ल्ड कप के विजयी छक्के को यादगार बनाने जा रहा है। यह छक्का टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया था, जिसने भारत को 28 साल बाद खिताब जिताया था। जिस जगह पर छक्का लगा था, वहां MCA एक मेमोरियल बनाएगा।

मेमोरियल के लिए वानखेड़े स्टेडियम पवेलियन में लगी 5 कुर्सियों को हटाया जाएगा। ये कुर्सियां 'J282' से 'J286' होंगी।

शुक्रवार को MCA ने धोनी को उसी जगह सम्मानित भी किया, जहां छक्के के वक्त बॉल गिरी थी। दरअसल, 12 साल पहले 2 अप्रैल को इसी मैदान पर धोनी ने श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा की बॉल पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया था। इस छक्के के बाद भारत ने 6 विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी उठाई थी।

धोनी ने फाइनल मुकाबले में 91 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के 9 मैचों में 241 रन बनाए थे। युवराज सिंह उस दौरान में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उन्होंने तब 362 रन बनाने के साथ 15 विकेट भी लिए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.