Type Here to Get Search Results !

शाहरुख-विराट का पठान डांस, DRS में बचे गुरबाज की फिफ्टी

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 81 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स मैदान पर KKR ने पहली पारी में 203 रन बनाए। जवाब में RCB 123 रन ही बना सकी। शार्दूल ठाकुर और स्पिनर्स टीम की जीत के हीरो रहे।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने विराट कोहली के साथ झूमे जो पठान गाने पर डांस किया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने DRS में बचने के बाद फिफ्टी लगाई और वरुण चक्रवर्ती ने अपनी ही बॉलिंग पर बेहतरीन कैच पकड़ा। फाफ डु प्लेसीस का विकेट देख कमेंट्रेटर बोले - इतने गैप से तो ट्रक भी गुजर जाता। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और उनका इम्पैक्ट आगे स्टोरी में हम जानेंगे।