Type Here to Get Search Results !

6 फिल्में फ्लॉप होने के बाद मैं डर गई थी

मुंबई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी 6 फिल्में फ्लॉप हुई थीं, तब वो बुरी तरह डर गई थीं। उन्होंने कहा कि मैं कोई स्टार किड नहीं हूं। मुझे इंडस्ट्री में सपोर्ट करने के लिए फैमिली की बैकिंग नहीं थी।

हाल ही में डैक्स शेफर्ड को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में कॉर्नर किया जा रहा था। उन्हें पॉलिटिक्स की वजह से मजबूर होकर बॉलीवुड छोड़कर जाना पड़ा। इसी इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि 2008 में जब उनकी 6 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं तो वो और उनकी मां काफी डर गए थे।

प्रियंका ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह से इस बात का अंदाजा था कि क्योंकि वो कोई स्टार किड नहीं हैं, इसलिए कोई उन्हें इंडस्ट्री में डूबने से बचाने के लिए नहीं आएगा।