Type Here to Get Search Results !

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में पहुंचे सेलेब्स

मुंबई। कल यानी 31 मार्च को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की भव्य ओपनिंग हुई। NMACC की लॉन्चिंग पर बॉलीवुड से लेकर धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत के कई सितारों ने शिरकत की। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी फैमिली के साथ भारत आईं। इवेंट में दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह, सोनम कपूर, कियारा अडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, अनुष्का दांडेकर, नीतू कपूर, अनंत अंबानी, श्लोका अंबानी, नीता अंबानी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई।