Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में विकास की गंगा और जनता की जिंदगी बदलने का चल रहा अभियान : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चल रहा है। बहनों की तरक्की में देश की तरक्की है। बहने आगे बढ़ेगी तो परिवार आगे बढ़ेगा, परिवार आगे बढ़ेगा तो समाज आगे बढ़ेगा और समाज आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। सरकार बहनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों का आह्वान करते हुए कहा कि सब मिल कर कार्य करें और मध्यप्रदेश में एक नई सामाजिक क्रांति से नया जमाना लेकर आये। गरीबी दूर करें, बच्चों को पढ़ाये और सभी को आगे बढ़ाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बड़वानी जिले के निवाली में लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 371 करोड़ 25 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 221 करोड़ 72 लाख रूपये के 9 कार्यों का भूमि-पूजन और 149 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न योजना में हितलाभ वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं प्रदेश की सभी बहनों का सगा भाई हूँ। मैं उनकी जिंदगी में दुख नहीं रहने दूंगा। मैंने बचपन से बहनों के प्रति अन्याय और भेदभाव देखा और इसे दूर करना अपनी जिंदगी का मकसद बनाया। आज प्रदेश में बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं, जिनसे उनकी जिंदगी में व्यापक बदलाव आया है। आज मैं अपनी जिंदगी को धन्य और सफल महसूस कर रहा हूँ, क्योंकि मैं अपनी बहनों के लिए कुछ कर पा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.