मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शिल्पा स्टाइलिश लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस के साथ उनके पति राज कुंद्रा भी नजर आ रहे हैं। राज हमेशा की तरह चेहरे पर अजीबों- गरीब मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। वह अक्सर ही मीडिया के कैमरे में कैद होने से बचते रहते हैं।
वीडियो सामने आते ही लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कृष 4 मूवी राज कुंद्रा को देनी चाहिए'। तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'राज कुंद्रा हेमशा अपना मुंह क्यों छिपाता है'। बता दें, 2021 में राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि वह बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे।
