Type Here to Get Search Results !

धोनी एंटरटेनमेंट बैनर की पहली फिल्म का पोस्टर आउट:MSD बने तमिल फिल्म LGM के प्रोड्यूसर

मुंबई। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी ने उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म LGM का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। जनवरी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने बताया था कि वो जल्द ही अपने होम बैनर ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। प्रोडक्शन के अंडर बनी पहली फीचर फिल्म का टाइटल ‘एलजीएम’ है।

महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मुझे ‘एलजीएम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए ख़ुशी हो रही है। एक फील गुड फैमिली एंटरटेनर फिल्म के लिए तैयार हो जाईए! ये फिल्म आप सब के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगी। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से पूरी टीम को फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट!