बेगमगंज। जनपद पंचायत के परिसर में मेला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ सिलवानी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रामपाल सिंह ने विधि विधान से खाटू श्याम जी की पूजा अर्चना कर किया । इस दौरान जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी जिला मीडिया प्रभारी हरी साहू समेत जनपद सदस्य, पार्षद गण व पार्टी के कार्यकर्ता गण तथा मेले में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
![]() |
| मेला महोत्सव का शुभारंभ करते क्षेत्रीय विधायक |
मेले में संगीतमय प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में डूबने को मजबूर कर दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में बताया कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, बर्बरीक ने श्री कृष्ण से इस आशय का वरदान प्राप्त किया था कि वह कलियुग में श्री कृष्ण के अपने नाम (श्याम) से जाने जाएंगे और उनकी पूजा की जाएगी। श्रीकृष्ण ने घोषणा की थी कि बर्बरीक के भक्त अपने दिल की गहराई से उनका नाम जपने मात्र से धन्य हो जाएंगे। यदि वे श्यामजी (बर्बरिक) की सच्ची भक्ति के साथ पूजा करते हैं तो उनकी इच्छाएँ पूरी हो जाती हैं और संकट दूर हो जाते हैं।
संगीतमय भव्य प्रस्तुति में गीतों और भजनों के माध्यम से बताया गया कि बर्बरीक भीम का पोता था और बचपन से ही एक बहुत ही वीर और महान योद्धा था। उसने युद्ध कला अपनी माँ से सीखी थी।
भगवान शिव ने उनसे प्रसन्न होकर उन्हें तीन अचूक बाण (तीन बाण) दिए और अग्नि देव ने उन्हें धनुष दिया, जिससे वे तीनों लोकों में विजयी हो गए। पांडवों और कौरवों के बीच महाभारत का युद्ध अवश्यम्भावी था और खबर पाकर बर्बरीक महान युद्ध का गवाह बनना चाहता था।
उसने अपनी माँ से वादा किया, कि अगर उसे युद्ध में भाग लेने की ललक महसूस हुई, तो वह उस पक्ष में शामिल हो जाएगा जो हार रहा होगा। वह तीन बाणों और धनुष से सुसज्जित घोड़े पर सवार था। लोकगीतों के माध्यम से पूरा वर्णन प्रस्तुत किया गया जिसमें लोग भाव विभोर हो गए। अंत में आभार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।

