मुंबई। रश्मिका मंदाना हाल ही में हैदराबाद में तेलुगु फिल्म बेबी के गाने के लॉन्च इवेंट में पहुची थीं। इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रश्मिका फैंस के बीच घिरी हुई नजर आईं। इसी बीच एक शख्स, रश्मिका के साथ फोटो क्लिक करवा ही रहा था कि बॉडी गार्ड ने उसे धक्का मार दिया।
इस वीडियो में रश्मिका इवेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्हें चारों तरह से फैंस ने उन्हें घेरा हुआ है। इसी बीच व्हाइट शर्ट में एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने लगा। रश्मिका फोटो क्लिक करवा रही थीं तभी सिक्योरिटी वालो ने उसे पकड़ लिया और उसे अपने रास्ते से दूर धकेल दिया। ये देख कर रश्मिका ने अपने बॉडी गॉर्डस को रोकने की कोशिश भी की।