Type Here to Get Search Results !

आदिपुरुष डायरेक्टर ने तिरुपति मंदिर में एक्ट्रेस को किस किया

मुंबई। फिल्म आदिपुरुष की रिलीज से पहले डायरेक्टर ओम राउत और एक्ट्रेस कृति सेनन विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को तिरुपति में फिल्म का फाइनल ट्रेलर जारी हुआ। इसके बाद कृति और राउत वेंकटेश्वर मंदिर गए थे। यहां राउत ने कृति को गाल पर किस करके उन्हें गले लगाया। धर्मगुरुओं ने इसे रामायण और माता सीता का अपमान बताया है।

ओम राउत और कृति सेनन का वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा, 'पति-पत्नी भी मंदिर में ऐसा नहीं करते। ऐसा करना है तो दोनों को होटल के कमरे में चले जाना चाहिए।' फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हो रही है।