Type Here to Get Search Results !

लगातार बारिश के चलते पन्नी की बिक्री बढ़ी

बेगमगंज। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते दुकानों पर पनन्नी खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है लोग बारिश से बचने के लिए अपने मकानों भूसा या अन्य सामग्री को बचाने के लिए प्लास्टिक की पन्नी खरीद रहे हैं दुकानों पर इस समय सबसे अधिक बिक्री प्लास्टिक की पन्नी की हो रही है वहीं छाता छतरी  और रेनकोट की बिक्री भी बढ़ गई है। विशेषकर कवेलू वाले मकानों के लिए कवेलू नहीं मिल रहे हैं और मकान छाने वाले नहीं मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में अपने मकानों पर प्लास्टिक की पन्नी तानना  पड़ रही है ताकि बारिश का पानी उनके घर में प्रवेश ना कर सके।

प्लास्टिक की पन्नी खरीदने लगी भीड़

जहां शहर में सिर्फ प्लास्टिक की पन्नी बेचने वालों की करीब 2 दर्जन दुकानें लगी हुई है वहीं जनरल स्टोर्स आदि पर भी पन्नी की बिक्री जोरों पर है।