Type Here to Get Search Results !

शौर्य ठाकुर का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

बेगमगंज। टीचर कॉलोनी  निवासी राजबहादुर ठाकुर एडवोकेट का पुत्र शौर्य ठाकुर जो सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इस वर्ष कक्षा 5 की परीक्षा पास कर चुका है उसका चयन नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में  होने पर परिवार सहित परिचितों में खुशी की लहर है।

शौर्य ठाकुर

होनहार छात्र के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए शौर्य ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

बधाई देने वालों में अधिवक्ता, राजेश यादव, किशोरी लाल चौरसिया, विनय ठाकुर, प्रभु नेमा, आमोद शर्मा ,डीपी चौबे, राजेंद्र सोलंकी, एसके तिवारी, गुफरान अली, विनाय खरे, ओपी त्रिवेदी, आरएन रावत, उमेश गुप्ता, शरीफ मंसूरी, हेमराज राठौर, मेहरबान सिंह, महेश नेमा, डीएस गौर, मो. इकबाल खान, नरेंद्र भार्गव, संतोष साहू, बबलू मुंशी नंदकिशोर मुंशी, आदि शामिल है।