Type Here to Get Search Results !

विधिक समिति ने किया रक्तदान

बेगमगंज। तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल में किया गया।  जिसमें न्यायालीन कर्मचारियों सहित समाजसेवियों द्वारा रक्तदान किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में सिविल अस्पताल में   एक - एक यूनिट रक्त दान दिया गया ।

रक्तदान से पूर्व अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा द्वारा दानदाताओं एवं समाजसेवी को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान के जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है । सभी धर्मों में रक्तदान को सर्वोपरि माना गया है । इसलिए हमें ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए  रक्तदान आवश्यक रूप से करना चाहिए ताकि हमारे रक्त से किसी की जिंदगी बच सके। यह सबसे बड़ा पुण्य होगा । आपका एक  यूनिट रक्त अनेक जिंदगी बचा सकता है।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. अनिल कुमार , डॉ. संदीप यादव सहित स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे। तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार वर्मा , डॉ. संदीप यादव एवं रक्तदान करते हुए न्यायालीन कर्मचारी।