Type Here to Get Search Results !

रात से लगातार हो रही बारिश से बीना नदी उफान पर ग्यासपुर मार्ग बंद

बेगमगंज। गत रात्रि से हो रही हल्की कभी तेज बारिश के कारण चारों ओर पानी ही पानी हो गया है नदी नाले उफान पर आ गए हैं बीना नदी में पानी अधिक होने के कारण बेरखेड़ी घाट पर बना रिपटा कम डैम के पुल पर पानी आ जाने के कारण ग्यारसपुर मार्ग बंद हो गया है। जिसके कारण करीब 2 दर्जन ग्रामों के लोगों को शहर आने के लिए करीब 8 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है।

बीना नदी का बेरखेड़ी घाट के पुल पर पानी

जानकारी लगते ही पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया  सुबह से ही प्रशासन की पैनी नजर आवागमन करने वालों पर लगी हुई है कि कोई खतरा मोल लेकर पुल पार ना करें इसके लिए उन्होंने बाकायदा  हल्का पटवारी की ड्यूटी लगा दी गई है वही पुलिस का जवान भी तैनात किया गया है। 

एसडीएम अभिषेक चौरसिया थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन बराबर राउंड लगाकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।