Type Here to Get Search Results !

करण देओल ने घुटनों पर बैठकर दृशा को किया प्रपोज:सनी देओल भी आए नजर

मुंबई। सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी कर ली है। शादी के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए है। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करण पिता सनी देओल के सामने अपनी वाइफ दृशा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए नजर आए।

वीडियो में दृशा अपने ससुर सनी देओल के साथ सोफे पर बैठी हुई हैं। इस दौरान सनी ऑल ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं करण 'मुझसे शादी करोगी' गाना गाते हैं और अचानक से घुटनों के बल बैठकर दृशा के हाथों को चूमते हैं। इसके बाद दोनों थोड़ा सा गाने पर डांस भी करते हैं।