Type Here to Get Search Results !

करिश्मा कपूर ने पेरिस में मनाया 49वां बर्थडे, एफिल टावर के सामने दिए जमकर पोज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा 25 जून को करिश्मा कपूर 49 साल की हो गई हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे पेरिस में सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ फोटोज और वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपनी शेयर की हैं। इन फोटोज में करिश्मा ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

करिश्मा ने अपने बर्थडे पर ब्लैक कटपीस ड्रेस पहनी हुई है। इस लुक को उन्होंने ब्लैक गॉगल्स और ब्लू हैंडबैग के साथ कम्पलीट किया। इन फोटोज में वह एफिल टावर के सामने दिए पोज दे रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सड़क किनारे बैठकर बर्गर का मजा ले रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मनाना '।