बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम नैन विलास में एक 6 साल के बालक को अज्ञात जहरीले कीड़े ने काट लिया जिसे सिविल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
![]() |
| जहरीले कीड़े के काटने से घायल बालक |
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नैन विलास निवासी भूपेंद्र आदिवासी का 6 वर्षीय पुत्र नागेश आदिवासी घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक किसी कीड़े ने उचट कर उसके हाथ में काट लिया जिससे वह चीखने चिल्लाने लगा तत्काल परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किए जाकर भर्ती कर लिया गया है अब उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
