Type Here to Get Search Results !

आलिया, रणवीर ने ‘झुमका गिरा रे’ गाने पर किया डांस

मुंबई। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में रणवीर-आलिया ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म के गाने झुमका गिरा रे पर स्टेज पर ठुमके लगाए। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फैंस आलिया-रणवीर के डांस मूव्स को काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में आलिया भट्ट ब्लैक साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया है। आलिया ने बालों में बन बनाया है और ब्लैक बिंदी, ब्लैक रिंग और ब्लैक झुमकों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। उन्होंने अपना मेकअप सिंपल और हील्स भी पहनी। वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे सूट पहना। उन्होंने ब्लैक शूज के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

वीडियो में आलिया गाने पर रणवीर सिंह के साथ फुल एनर्जी और बढ़िया एक्सप्रेशंस के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। रणवीर और आलिया ने स्टेज पर गाने का हुक स्टेप भी परफॉर्म किया। स्टेज से उतरते हुए आलिया ने ऑडियंस की तरफ फ्लाइंग किस का इशारा भी किया। वीडियो में म्यूजिक कंपोजर प्रीतम भी दिख रहे हैं।