Type Here to Get Search Results !

चिराग-सात्विक ने जीता कोरिया ओपन बैडमिंटन, वर्ल्ड नंबर 1 जोड़ी को हराया

मुंबई। चिराग-सात्विक की जोड़ी ने फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान की इंडोनेशियाई जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से हराया। भारतीय बैडमिंटन स्टार सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने कोरिया ओपन का खिताब जीत लिया है। चिराग-सात्विक की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर 1 फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान की इंडोनेशियाई जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से हराया।

कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट पहली बार 1991 में हुआ। टूर्नामेंट तब से हर साल साउथ कोरिया के अलग-अलग शहरों में हो रहा है। ये ग्रेड-2 का टूर्नामेंट है, जो बैडमिंटन सुपर-500 कैटेगरी में आता है। इसमें भी मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स के साथ मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के 5 इवेंट होते हैं।

2017 में पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। वह कोरिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं। उनके बाद अब मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 2023 में खिताब जीता। दोनों की जोड़ी डबल्स इवेंट का खिताब जीतने वाली पहली डबल्स जोड़ी बनी।