Type Here to Get Search Results !

सड़क पर बछड़े को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

बेगमगंज। शनिवार की रात करीब 9 बजे तहसील कार्यालय के सामने सागर भोपाल रोड पर सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया। जिसके सिर में गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्रभारी थाना प्रभारी केशव शर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम 55 वर्षीय नारायण सिंह लोधी पिता मथुरा प्रसाद लोधी निवासी श्याम नगर बेगमगंज अपनी बाइक से बस स्टैंड से अपने घर श्यामनगर जा रहे थे कि अचानक तहसील कार्यालय के सामने पशुओं के झुंड के कारण  सड़क पर गिर गए  । जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आने पर उन्होंने आननफानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित करते हुए बताया कि  उनकी पहले ही मृत्यु हो गई ।  मृतक के 3 पुत्र हैं । पुलिस ने बड़े पुत्र मलखान सिंह लोधी की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है ।