Type Here to Get Search Results !

हाजियों का नगर आगमन पर किया स्वागत

बेगमगंज। शहर से करीब 2 दर्जन महिला पुरुष पवित्र हज यात्रा पर गए थे जिनकी वापस आने का सिलसिला शुरू हो गया है करीब एक दर्जन हाजी एक साथ जब वापस हुए तो शहर के बाहर हाजी मुश्ताक खान के निवास पर सभी धर्मों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया वहां पर क्षेत्र की खुशहाली तरक्की के लिए हाजियों के द्वारा दुआ की गई।

पिछले दिनों चार हाजी  हज़रात शकूर खां मंसूरी, माजिद खां मंसूरी, सैयद सरफराज अली अपनी पत्नी के साथ आए तो उनका भी स्वागत किया गया एक साथ 12 हाजियों मे़ं हबीब शाह उर्फ हब्बू पटेल अपनी शरीके हयात व बेटे हाजी जावेद शाह खान के साथ, हाजी मोहम्मद खां अपनी वालिदा  के साथ, हाजी अब्बास खां मंसूरी हाजी शफीक अली मोबाइल  अपनी मां के साथ, हाजी अकबर मिर्ची  अपनी वालिदा  के साथ, और  हाजी कल्लू भाई  अपनी एहलिया  के साथ बेगमगंज की सरज़मी पर वापिस तशरीफ लाए  तो रात 9 बजे काफी तादाद में लोगों ने शहर के बाहर पहुंचकर उनकी अगवानी की और फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां हज यात्रा करने वालों ने क्षेत्र की खुशहाली तरक्की भाईचारे के लिए दुआ की उसके बाद अपने अपने वाहन से सभी को नगर प्रवेश कराया गया।