Type Here to Get Search Results !

रातों रात हुआ था सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण, छोटी मदगन के नाम से है प्रसिद्ध

लटेरी/ छोटी। मदगन के नाम से प्रसिद्ध सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ काफी संख्या में रही सुबह करीब 3:00 बजे से भक्त सिद्धेश्वर महादेव पर अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे सुबह होते ही करीब हजारों की संख्या में श्रद्धालु छोटी मदगन  का सिद्धेश्वर महादेव पर जल चढ़ाने के लिए लोगों की लाइन लगी रही सिद्धेश्वर महादेव का मंदिर पूर्वजों द्वारा बताया जाता है कि एक ही रात में इस मंदिर का निर्माण हुआ था और भगवान सिद्धेश्वर महादेव हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं छोटी मदगन पुरातत्व विभाग में नाम दर्ज है पूरा देखरेख पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाता है सावन के सोमवार में महिलाएं जल चढ़ाने के लिए एवं नगर के युवा भी काफी संख्या में छोटी मदगन पर पहुंच रहे सावन के प्रतिदिन यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक भी किया जाता है लटेरी नगर की 35 हजार जनसंख्या मौजूद है और भगवान सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन यह लोग रोज  करने आते हैं भगवान भोलेनाथ का एक सुंदर रूप यह स्थापित है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.