Type Here to Get Search Results !

पात्र होने के बाद भी नहीं हो रहा नियमितीकरण

सहकारिता और वनविभाग के बीच फंसे हैं 60 श्रमिक

भोपाल। लघु वनोपज संघ के अंतर्गत संचालित विंध्या हर्बल में कार्यरत 60 श्रमिक पात्र होने के बाद भी सालों से नियमितीकरण की बाट जोह रहे हैं। अनियमित से नियमित श्रमिक होने संबंधी फाइल लघुÞ वनोपज संघ, वन विभाग और सहकारिता विभाग के बीच घूम रही है। 

इस बारे में श्रमिकों ने विधायक कृष्णा गौर को ज्ञापन सौंपते हुए बेवजह नियमितीकरण की प्रक्रिया को लटकाने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बार-बार अभिमत लेने या दूसरे कारण बताकर नियमितीकरण संबंधी फाइल को यहां से वहां घुमाया जा रहा है। इस पर विधायक गौर ने भरोसा दिलाया कि इस बारे में वन मंत्री विजय शाह और लघुवनोपज संघ से बात करके समाधान करवाएंगी।