Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर की छवि धूमिल करने पर उतारू है उनके अधीनस्थ अधिकारी,बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे मिलावट खोर

भोपाल/छतरपुर।

फैक्ट्री संचालक राहुल कटारे द्वारा गांव की देवी मंदिर के पास मैथिली शरण स्कूल के बगल में नकली चाऊमीन के अलावा और भी प्रोडक्ट बनाए जा रहे है।चाऊमीन की फैक्ट्री में नाबालिग लड़कों द्वारा काम किया जा रहा है जिसका सोसल मीडिया पर वीडिओ हो रहा है वायरल।फैक्ट्री संचालक राहुल कटारे द्वारा लोगों की जान से किया जा रहा था खिलवाड़। सिटीकोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव की देवी मंदिर के पास एक नकली चाऊमीन बनाने बाले व्यापारी राहुल कटारे के यहां खाद्य अधिकारी वंदना जैन द्वारा गुरुवार को छापामार कार्रवाई की गई।

मिलावटखोरों पर मेहरबान फ़ूड विभाग के अधिकारी, केवल सैंपल भर के करते है औपचारिकता पूरी
नकली चाऊमीन की फैक्ट्री पर खाद्य अधिकारी वंदना जैन ने छापामार कार्रवाई कर भरे सैंपल

 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य अधिकारी वंदना जैन अकेले ही चाऊमीन की फैक्ट्री पर कार्रवाई करने पहुंच गई।उन्होंने ना ही इसके बारे में थाना क्षेत्र की पुलिस को जानकारी दी और ना ही क्षेत्र के किसी भी अधिकारी को। जानकारी के मुताबिक गांव की देवी मंदिर के पास मैथिली शरण स्कूल के बगल में कई दिनों संचालित हो रही। इस चाऊमीन बनाने वाली फैक्ट्री में नाबालिक लड़के काम करते वीडियो में नजर आ रहे हैं। खाद्य अधिकारी वंदना जैन द्वारा नकली चाऊमीन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करने वाले नाबालिगों की सूचना ना तो श्रम विभाग को दी गई और ना ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी को दी। इससे साफ जाहिर होता है कि खाद्य अधिकारी इन मिलावटखोरों पर मेहरबान है। जब इस संबंध में फूड अधिकारी वंदना जैन से बात की गई तो उन्होंने टाल मटोल जानकारी देते हुए बताया कि मेरा काम किसी फैक्ट्री को सील करना नहीं है। फूड अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री जाकर चार प्रकार के सेंपल लिए हैं।जिसे जांच के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।उसमें जो भी कमी पाई जाएगी। उसी के आधार पर फैक्ट्री संचालक राहुल कटारे पर कार्रवाई की जाएगी।