सीमा चौकियों पर अवैध वसूली के खिलाफ ट्रांसपोर्टर्स भोपाल में सीएम हाउस तक करेंगे मार्च
भोपाल। परिवहन विभाग की सीमा चौकियों पर अवैध वसूली के ख्लिाफ प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर्स सड़क पर उतरेंगे। इसके पहले 8 अगस्त को भोपाल में ट्रांसपोर्टर्स की महापंचायत होगी, जिसमें 15 अगस्त तक अवैध वसूली बंद नहीं होने पर आंदोलन की शुरूआत हो जाएगी।
इस बारे में आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बीती 15 जुलाई को प्रदेश के परिहवन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आवास में बैठक में सच्चाई से अवगत कराया था। इसमें टोल नाकों पर भ्रष्टाचार और मनमानी वसूली के वीडियो और दूसरे पुख्ता सबूत देकर रोकने की मांग की गई थी। तब परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा, अपर आयुक्त परिवहन अरविंद सक्सेना सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए थे। तब 15 अगस्त तक सीमा चौकियों को सुधारने और अवैध वसूली बंद नहीं होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूूद अवैध वसूली बंद नहीं होने पर इंदौर में हुई बैठक में तय किया गया है कि 8 अगस्त को भोपाल में महापंचायत होगी। मीटिंग में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से प्रदेश में 2 करोड़ और देशभर में 20 करोड़ लोगों के जुडेÞ होने के बाद भी अवैध वसूली बंद नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ. जीआर शनमुगप्पा, कोर कमेटी चेयरमैन बलमलकीत सिंह, विजय कालरा, राकेश तिवारी, छतर सिंह भाटी, सीएल मुकाती, राजेंद्र त्रेहान, छतर सिंह भाटी, संजय अरोड़ा, रघुवीर सिंह यादव, गोविंद , पवन शर्मा, राहुल पारे, त्रिभुवन लड्डा आदि शामिल थे।

