![]() |
| विज्ञान सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम |
कार्यक्रम का संचालन विशाखा दुबे एवं यशी गुप्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां भगवती की वंदना से किया गया। अतिथियों का परिचय निधी दुबे द्वारा कराया गया अतिथियों का सम्मान राजवीर लोधी, अनुज ठाकुर द्वारा किया गया ।
तत्पश्चात अनुज कारोलिया ने भारतीय विज्ञान की विराटता का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत सैकड़ों वर्षो पूर्व से ही गणित तथा विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। कक्षा दसवीं की आस्था जाट ने भारत के महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट के बारे में बताते हुए कहा कि वह भारत के प्रथम खगोल शास्त्री एवं गणितज्ञ थे और उन्हें गणित का अपार ज्ञान था इन्होंने शून्य की खोज की ,क्रांति की अवधारणा रोटेशन जैसी महत्वपूर्ण सिद्धांतों की खोज आदि का वर्णन हिसार से किया।
अभिभावक टेक सिंह द्वारा भी भैया बहिनों को भारतीय ज्ञान पर प्रकाश डाला इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा द्वारा भैया बहनों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि यह विज्ञान सप्ताह भारत के महान रसायनज्ञ आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है इसके साथ ही भैया बहिनों को आई फ्लू से बचाव के उपाय बताते हुए सावधानी , जागरूक होने को कहा । अर्चना उदैनिया ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण विषय पर भैया - बहिनों का मार्गदर्शन किया विज्ञान सप्ताह के प्रथम दिवस पर आर्यभट्ट दिवस के रूप में मनाकर साथ ही भैया - बहिनों द्वारा सभी कक्षाओं में विज्ञान कार्नर का भी निर्माण किया गया।
कार्यक्रम के समापन के लिए आभार अनुज यादव द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहिन एवं अभिभावक, आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
