Type Here to Get Search Results !

गोविंदा ने नहीं किया था हरियाणा हिंसा पर ट्वीट, बोले- 18 साल पहले राजनीति छोड़ चुका हूं

मुंबई। गोविंदा के ट्विटर हैंडल से हरियाणा में हो रही हिंसा पर एक ट्वीट किया गया था। अब गोविंदा ने खुद सामने आकर उस पर सफाई दी है। गोविंदा ने कहा कि उनका ट्विटर आईडी हैक हो गया था। उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई साइबर क्राइम में की है।

दरअसल हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद ने ब्रज मंडल यात्रा निकाली थी। दोपहर एक बजे यात्रा बड़कली चौक पर पहुंची, तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। यहीं से हिंसा की शुरुआत हुई। इस हिंसा में भारी आगजनी हुई है। कई गाड़ियों को फूंक दिया गया है। कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी है।