Type Here to Get Search Results !

फिल्म अकेली का ट्रेलर रिलीज हुआ, लीड रोल में हैं नुसरत भरुचा

मुंबई। नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म अकेली का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में जंग के बीच इराक में फंसी एक भारतीय लड़की की कहानी दिखाई गई है। ये लड़की इराक में 2014 में चल रहे सिविल वॉर में फंस जाती है और वहां से निकलर अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश करती है। फिल्म में नुसरत के साथ लीड रोल में इजराइली एक्टर त्साही हलेवी और आमिर बोट्रॉस ने लीड रोल में दिखेंगे।

इजराइली एक्टर त्साही हेल्वी और आमिर बोट्रॉस ने वेब सीरीज फौदा में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के साथ दोनों एक्टर्स हिंदी डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रणय मेश्राम हैं। फिल्म 18 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।