Type Here to Get Search Results !

गदर-2 और OMG-2 का जबरदस्त क्रेज, हैंडपंप लेकर थिएटर पहुंचा फैन

मुंबई। सनी देओल की गदर-2 और अक्षय कुमार की OMG-2 आज रिलीज हो गई है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फैंस में जोश इस लेवल का है कि वे थिएटर्स में हैंडपंप लेकर पहुंच रहे हैं। मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक शख्स हाथ में हैंडपंप पकड़ा हुआ है।

गदर-2 को जहां फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, वहीं OMG-2 को क्रिटिक्स भी सराह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कई थिएटर्स में गदर 2 हाउसफुल चल रही है। जर्नलिस्ट हिमेश मनकड के मुताबिक, गदर को देखने के लिए 1000 लोग अंदर हैं तो वहीं इतने ही लोग बाहर भी इंतजार कर रहे हैं। सुबह से फिल्म को देखने के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं।