Type Here to Get Search Results !

जिस बिल्डिंग की सफाई करते थे पिता, उसे खरीदा

मुंबई । सुनील शेट्टी आज 62 साल के हो चुके हैं। एक सफाई कर्मचारी के बेटे सुनील शेट्टी ने अपने हुनर से न सिर्फ देशभर में नाम, दौलत, शोहरत कमाई बल्कि वो सारी बिल्डिंग खरीद लीं, जहां उनके पिता कभी सफाई किया करते थे। एक फोटोशूट के जरिए फिल्मों में आए सुनील को लोगों ने इंडस्ट्री छोड़ने की सलाह दी थी, हालांकि बाद में वो 90 के दशक के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हुए।

11 अगस्त 1961 को सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर (अब कर्नाटक) के मुल्की शहर में हुआ। मिडिल क्लास परिवार में जन्मे सुनील के पिता वीरप्पा शेट्टी के पास मैंगलोर में कोई काम नहीं था, तो वो 9 साल की उम्र में काम की तलाश में सीधे सपनों के शहर मुंबई आ पहुंचे। यहां कुछ काम समझ नहीं आया तो एक बिल्डिंग में सफाई कर्मचारी बन गए और जुहू इलाके में ठिकाना बना लिया।