Type Here to Get Search Results !

द एलिफेंट व्हिस्परर्स फेम कपल ने मेकर्स को भेजा नोटिस, 2 करोड़ रुपए की मांग की

मुंबई। ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में नजर आए कपल बोम्मन और बेली ने अब इसी फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। कपल का आरोप है कि फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्वेस ने फिल्म बनाते समय उन्हें आर्थिक मदद और बेली की पोती की पढ़ाई में मदद करने का वादा किया था।

हालांकि, कथित तौर पर अब कार्तिकी उन्हें फिल्म के भारी प्रॉफिट का हिस्सा भी देने से इनकार कर रही हैं। वो कपल के कॉल का रिस्पॉन्स भी नहीं दे रहीं।

इस सिचुएशन में कपल ने लीगल नोटिस भेजते हुए डायरेक्टर से 2 करोड़ रुपए की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि वो उन्होंने जितना करने का वादा किया था वो उतना कर चुकी हैं। अब वो और पैसे नहीं देंगी।

इस मामले में कपल ने अपने पुराने परिचित, चेन्नई स्थित लॉयर और सोशल वर्कर प्रवीण राज से मदद मांगी थी, जिन्होंने उन्हें चेन्नई की एक लॉ फर्म से परिचित कराया था।