Type Here to Get Search Results !

अमेरिका की सड़कों पर डांस करते दिखे जडेजा

वॉशिंगटन। टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का हिडेन टैलेंट सामने आया है। वे अमेरिका की सड़कों पर डांस करते देखे गए हैं। 34 साल के जडेजा इस समय परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं।

सोमवार को जडेजा की पत्नी रिवाबा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जड्डू के डांस मूव्य का शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जडेजा मुकाबला...मुकाबला जैसे बॉलीवुड नंबर्स पर डांस कर रहे हैं। विधायक पत्नी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'जब आपको मिस्टर RJ के हिडेन टैलेंट के बारे में पता चला।'