Type Here to Get Search Results !

पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारकर किया घायल

बेगमगंज। सरपट दौड़ते वाहन पैदल राहगीरों को  दुर्घटनाग्रस्त करने से नहीं छोड़ रहे हैं ऐसी ही एक घटना उस समय घटी जब एक महिला पैदल जा रही थी और बाइक सवार युवक ने तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए महिला को टक्कर मारदी जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख बाइक सवार बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ। लेकिन लोगों ने उसके एक साथी  को दबोच लिया। और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घायल का उपचार करते हुए

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेवासदन में सेवारत ममता पंथी पुत्रि राजाराम पंथी 26 वर्ष पैदल बस स्टैंड की ओर जा रही थी एक बाइक पर दो लोगो तेजी से जा रहे थे कि चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और उसने उक्त महिला को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया और भाग गया। लेकिन बाइक पर पीछे बैठे हुए युवक को लोगों ने पकड़ लिया जिस ने बताया कि बाइक फतेहपुर निवासी राज शिल्पी पुत्र प्रसादी शिल्पकार चला रहा था। सूचना पर पुलिस ने चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।