Type Here to Get Search Results !

वर्ल्ड कप शेड्यूल में अब कोई बदलाव नहीं

मुंबई। 5 अक्टूबर से भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। BCCI ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पत्र के जवाब में साफ कहा है कि अब वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव संभव नहीं है।

कुछ दिन पहले हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए शेड्यूल में दोबारा बदलाव करने को कहा था। दरअसल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तारीख बदलने से हैदराबाद को 9 और 10 अक्टूबर को लगातार दो दिन वर्ल्ड कप मैच कराने पड़ रहे हैं।

एक दिन पहले रविवार को वर्ल्ड कप शेड्यूल में दोबारा बदलाव की सूचना आई थी। तब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को लेटर लिखा था कि उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को होने वाले मुकाबलों में से एक का शेड्यूल बदला जाए। स्टेट एसोसिएशन ने पुलिस के हवाले से लगातार दो मुकाबलों के आयोजन पर चिंता जाहिर की थी।