Type Here to Get Search Results !

न्यूयॉर्क के इंडिया डे परेड में जैकलीन ने लिया हिस्सा, विदेश में तिरंगा लहराती दिखीं एक्ट्रेस

मुंबई। न्यूयॉर्क में रविवार को 41वें इंडिया डे परेड की शुरुआत हुई। इस परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशन द्वारा किया गया था। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज भी शामिल हुईं।

इवेंट से जुड़ा जैकलीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसमें वह तिरंगा लहराती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के अलावा इस परेड में गुरु श्री श्री रविशंकर, एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु और न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स भी शामिल हुए थे।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में जैकलीन को परेड में न्यूयॉर्क की सड़कों पर तिरंगा झंडा लहराते हुए देखा गया। जैकलीन ने रेड ब्लेजर और व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है।