Type Here to Get Search Results !

25 साल बाद करण जौहर की फिल्म में दिखेंगे सलमान!, निभाएंगे आर्मी अफसर का किरदार

मुंबई। सलमान खान जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। 'कुछ-कुछ होता है' के 25 साल बाद सलमान और करण किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। वहीं हाल ही में सलमान बाल्ड लुक में नजर आए हैं, जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि एक्टर का यह लुक करण की इसी अपकमिंग फिल्म के लिए है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म को शेरशाह फेम डायरेक्टर विष्णुवर्धन डायरेक्ट करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस साल नवंबर से सलमान इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विष्णुवर्धन की फिल्म शेरशाह को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। कई आर्मी अफसरों ने भी इस फिल्म की तारीफ की थी। इसे देखते हुए विष्णु एक बार फिर आर्मी से जुड़े इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।