Type Here to Get Search Results !

यामी बोलीं- फिल्म की कमाई अब सफलता का पैमाना बना

मुंबई। फरवरी 2022 से लेकर अब तक यामी गौतम की पांच फिल्में थिएटर और OTT पर आई हैं। लेटेस्ट फिल्म OMG-2 है। यामी ने कलेक्शन के हिसाब से किसी फिल्म की क्वालिटी नहीं मापनी चाहिए।

यामी ने कहा कि आज कल साधारण लोग भी ट्रेड की भाषा बोलने लगे हैं। फिल्म अच्छी है या नहीं, यह उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तय किया जा रहा है।

यामी ने कहा- मैं अपनी नई फिल्म के लिए ट्रेनिंग कर रही थी। तभी मेरी केयरटेकर मेरे पास आई। उसने कहा कि मैम, आपकी फिल्म बहुत अच्छी है, लेकिन कमाई तो दूसरी फिल्म (गदर-2) रही है। मैं हैरान रह गई। यह सभी बातें इंडस्ट्री वाले करते हैं, लेकिन अब आम जनता भी ट्रेड की भाषा बोलने लगी है।